Sakti Suspend : 1 पाव शराब के एवज में रिक्शा चालक से 17 हजार वसूलने वाला आरक्षक लाइन अटैच, सक्ती SP ने SDOP को जांच के दिए निर्देश

सक्ती. रिक्शा चालक जयप्रकाश रात्रे के घर में पीने के लिए रखी 1 पाव शराब को जब्त कर 17 हजार रुपये की वसूली करने के मामले में एसपी ने आरक्षक किशोर साहू को लाइन अटैच कर दिया है. साथ ही, सक्ती SDOP को जांच के निर्देश दिए हैं. शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया है कि उसके घर 3-4 आरक्षक गए थे. इस मामले में आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का भी बयान आया था, जिसके बाद एसपी ने आरक्षक पर कार्रवाई की है.दरअसल, रिक्शा चालक जयप्रकाश रात्रे ने एसपी और एसडीओपी से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे. मीडिया में लगातार मामले की खबर प्रसारित की गई, जिसके बाद एसपी ने एक्शन लिया और आरक्षक किशोर साहू को लाइन अटैच किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!