Success Story: देश के विकास के लिए छोड़ी विदेशी नौकरी, संघर्ष के दिनों बनी रिशेप्शनिष्ट, कहानी IPS पूजा यादव की. पढ़िए..

​UPSC IPS Success Story यूपीएससी परीक्षा UPSC Exam में सफलता बेहद गिने चुने लोगों को ही मिलती है. इन गिने चुने लोगों की खासियत होती है कि ये अनुशासित रहते हैं और समय की कीमत को समझते हुए अपनी तैयारी को पूरा करते हैं. हर साल लाखों की संख्या में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में परीक्षार्थी आवेदन करते हैं लेकिन कुछ ही इस परीक्षा में सफल होकर नई मिसाल कायम करते हैं. इस परीक्षा में पास होने वाले कई अभ्यर्थियों की कहानियां लोगों को प्रेरणा देने का काम करती हैं. आज हम आपको कहानी बताने वाले हैं एक ऐसी आईपीएस अधिकारी की जिन्होंने देश में विकास के लिए विदेश में अपनी नौकरी को त्याग दिया.

 



 

 

 

 

हम बात कर रहे हैं आईपीएस अधिकारी पूजा यादव IPS Pooja Yadav Success Story की.
हरियाणा की रहने वाली पूजा यादव IPS Pooja Yadav Education ने एमटेक की पढ़ाई की और इसके बाद वे कनाडा और जर्मनी में नौकरी कर चुकी है. उनकी स्कूली शिक्षा हरियाणा से पूरी हुई है. इसके बाद उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी और फूड टेक्नोलॉजी में एमटेक की और नौकरी के लिए वे कनाडा और फिर बाद में जर्मनी शिफ्ट हो गईं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

विदेश में कुछ साल नौकरी करने के बाद पूजा यादव IPS Pooja Yadav Inspirational Story को एहसास हुआ कि उन्हें भारत के विकास में योगदान देना चाहिए. वे फिलहाल दूसरे देश के लिए काम कर रही हैं और अब उन्हें अपने देश भारत के लिए काम करने की जरूरत है. बस फिर क्या था उन्होंने जर्मनी में अपनी नौकरी को छोड़ने का मन बनाया और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं. पहले प्रयास में पूजा यादव IPS Pooja Yadav Motivational Story के हाथ असफलता लगीं लेकिन इससे उनके हौसले पर कुछ असर नहीं पड़ा. दूसरे प्रयास में साल 2018 मैं उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और वर्तमान में वह IPS पूजा यादव के नाम से जानी जाती हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

आईपीएस पूजा यादव सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और यहां उनकी फोलोवर्स की संख्या भी काफी अच्छी है. वह आए दिन यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रेरित करने व तैयारी के टिप्स साझा करती रहती हैं.

 

 

 

आईपीएस पूजा यादव वर्तमान में गुजरात कैडर में ऑफिसर हैं. पूजा की मानें तो उनके परिवार ने उनके करियर के जीवन में हमेशा उनका सपोर्ट किया है. यही नहीं पूजा यादव का परिवार एक समय आर्थिक रूप से काफी कमजोर था. एमटेक की पढ़ाई और यूपीएससी की तैयारी के दौरान पूजा ने अपने खर्चे निकालने के लिए बच्चों को ट्यूशन तक पढ़ाया और रिशेप्शनिस्ट के तौर पर काम भी किया है

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!