Anupamaa Spoiler Alert: पाखी पूरे परिवार को दे रही धोखा, इस नए किरदार के आने बढ़ेंगी अनुपमा की मुश्किलें!

Anupamaa New Episode Update: अनुपमा सीरियल (Anupamaa Serial) में एक बार फिर से बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. जहां एक तरफ सीरियल में डिंपल के रेप आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अनु ने अपनी जान तक जोखिम में डाल रखी है, वहीं दूसरी तरफ पाखी के नखरे पूरे होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पाखी (Anupamaa Pakhi) ने एक बार फिर से अटैंशन पाने के लिए नया नाटक रच डाला है. इस बार पाखी जो पैंतरा अपनाया है, उससे अनु की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ने वाला है.

 



 

 

 

कैब ड्राइवर ने की पाखी को किडनैप करने की कोशिश!

अनुपमा (Anupamaa Latest Episode) एक तरफ डिंपी को संभाल रही है. वहीं दूसरी तरफ उसे पता लगता है पाखी गायब है. पूरा परिवार घर के बाहर खड़ा होकर पाखी का इंतजार कर रहा होता है. तभी पाखी की एंट्री होती है और वह घबराई-सी दिखती है. पाखी पूछने पर बताती है कि उसने दोस्त से मिलकर वापस आने के लिए कैब बुक की थी. कैब वाला उसे दूसरे रास्ते से ले जा रहा था. पाखी बताती है उसने भागने की कोशिश की तो देखा कैब के दरवाजे लॉक कर दिए गए हैं. रास्ते में ट्रैफिक जाम होने के कारण वह बचकर निकल पाई.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

 

पाखी दे रही परिवार को धोखा!

पाखी की बातें सुनने के बाद वनराज (Sudhanshu Panday), अनुपमा (Rupali Ganguly) पर नाराज होने लगता है तभी घर के लोग कहने लगते हैं कि पाखी के साथ जो हुआ उसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए. पुलिस (Police) की बात सुनते ही पाखी के चेहरे का रंग उड़ जाता है. जब घर वाले सवाल करते हैं कि क्या गाड़ी का नंबर देखा, ऑनलाइन कैब बुक की तो उसपर ड्राइवर के डिटेल्स आ जाते हैं वगैरह-वगैरह. इन सवालों को सुनकर पाखी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

https://www.instagram.com/reel/Cla0nK1gEZ5/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

सीरियल में नई एंट्री से मचेगा तूफान

अनुपमा सीरियल (Anupamaa Serial New Update) के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि डिंपी के गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया गया है. अनु अपनी चैन की जिंदगी अभी शुरू भी नहीं करेगी कि नई एंट्री नया तूफान ले आएगी. सीरियल में करण त्रेहान (Karan Trehan) की एंट्री होने जा रही है.

करण (Karan Trehan Anupamaa) सीरियल में नेगेटिव किरदार निभाते दिखाई दे सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल (Anupama Serial) में करण त्रेहान उन लड़कों के गैंग के लीडर बनकर एंट्री लेने वाले हैं. करण त्रेहान के आने से सीरियल की कहानी किस तरफ मोड़ लेती है उसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. अनुपमा सीरियल के अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!