Ajay Devgn को स्कूटी चलाते देख पीछे दौड़ पड़ी भीड़, फिल्म ”Bholaa’ के सेट से Video हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। ‘Drishyam 2’ को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद से अजय देवगन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में अजय देवगन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आपको भी अजय की फैन फॉलोइंग का अंदाजा हो जाएगा। इस वीडियो में Ajay Devgn बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते दिख रहे हैं और खास बात तो ये है कि उनके पीछे फैंस की भीड़ भी भागती नजर आ रही है।

 



Ajay Devgn का ये वीडियो उनकी फिल्म ‘Bholaa’ की शूटिंग के दौरान का है जिसमें वह एक शख्स के साथ स्कूटी पर बिना हेलमेट दिखाई दे रहे हैं। अजय देवगन को देखकर शूटिंग सेट के पास मौजूद पब्लिक भी बेकाबू हो जाती है और उनकी स्कूटी के पीछे भागने लगती है। वीडियो में भले ही अजय देवगन बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते दिख रहे हैं लेकिन वो अपने फैंस को हेलमेट लगाने की सलाह दे रहे हैं। अजय देवगन ने लिखा, ‘गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें. मैंने नहीं पहना, क्योंकि मैं शूट कर रहा था’।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बता दें कि 22 नवंबर को ही Ajay Devgn की फिल्म ‘Bholaa’ का धांसू टीजर रिलीज हुआ है। अजय देवगन की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘भोला’ साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। ‘कैथी’ में सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने लीड रोल निभाया था। ‘Bholaa’ की कहानी की ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दर्शकों को बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इस साल 18 नवंबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ भी साउथ के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल की इसी नाम की फिल्म की हिंदी रीमेक है। ‘Drishyam 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और कमाई को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!