Sakti News : नगर पंचायत डभरा में 3 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया, नपं अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल रहे मौजूद

सक्ती. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 3 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा की गई थी, जिसका भूमिपूजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया है. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल भी मौजूद थे.

 



गौरतलब है कि 18 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत साराडीह गांव आए थे, तब नगर पंचायत डभरा में 3 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्य सी सी रोड, नाली निर्माण पुलिया निर्माण और आउटडोर एवं इंडोर स्टेडियम, खेल मैदान, सब्जी मंडी, थाना चौक से स्वामी आत्मानंद स्कूल तक गौरवपथ निर्माण की घोषणा की थी एवं माली, निषाद, चौहान, यादव समाज भवन के लिए 15-15 लाख और अनुसूचित जाति भवन के लिए 25 लाख की स्वीकृति थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!