JanjgirChampa News : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 1 करोड़ 90 लाख की लागत से पानी टंकी निर्माण और पाइप लाइन विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के खैरताल गांव में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने भूमिपूजन किया. खैरताल गांव में करीब 1 करोड़ 90 लाख की लागत से पानी टंकी निर्माण और पाइप लाइन विस्तार का कार्य होगा.

 



यहां नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए बड़ी योजना शुरू की है. केंद्र सरकार ने 2024 तक सभी घरों तक पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. इसी के तहत खैरताल गांव में भी जल जीवन मिशन के तहत बनने वाली पानी टंकी और पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन हुआ है. निश्चित ही, केंद्र सरकार की यह योजना जनहितकारी है और लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला है. योजना के मूर्त रूप लेने के बाद ग्रामीणों को घर में ही शुद्ध पेयजल मिल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!