JanjgirChampa Accident : रेलवे स्टेशन में चढ़ते वक्त ट्रेन से फिसलकर गिरा युवक, ट्रेन के नीचे आने से हुई मौत, पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा था नीचे

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक कुश यादव फिसलकर वीर गया और ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई है. मृतक शख्स बिलासपुर के सरकंडा का रहने वाला था. घटना की सूचना उसके परिजन को दी गई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुश यादव ट्रेन से रायगढ़ से बिलासपुर जा रहा था और ट्रेन अकलतरा रेलवे स्टेशन पहुंची थी, तभी युवक अकलतरा प्लेटफार्म में पीने के पानी लेने गया. इतने में ट्रेन छूट ने लगी, जिसके बाद युवक कुश यादव, चढ़ते वक्त ट्रेन से फिसल गया और ट्रेन के नीचे आ गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

घटना के बाद उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. मृतक युवक कुश यादव बिलासपुर के सरकंडा का रहने वाला था. फिलहाल, उसके परिजन को घटना की सूचना दी गई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!