JanjgirChampa Accident : सायकल सवार बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, जिला अस्प्ताल में बुजुर्ग का इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. पुटपुरा चौक के पास सायकल सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने ठोकर मार दी है. बाइक की ठोकर से सायकल सवार बुजुर्ग बड़कू राम यादव को काफी चोट आई है और उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, खोखरा गांव निवासी बुजुर्ग बड़कू राम यादव, अपनी बेटी के घर अकलतरा गया हुआ था और सायकल से खोखरा गांव वापस आ रहा था, तभी बाइक सवार ने पुटपुरा चौके के पास उसके सायकल को ठोकर मार दी. बाइक की ठोकर से बुजुर्ग सड़क और गिर गया और उसे गंभीर चोट आई है. घटना के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया है और उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!