Janjgir Accident : बाइक से गिरकर धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर की मौत, केंद्र से घर जाते वक्त हुई घटना, सड़क किनारे की दीवार से टकराते हुए बाइक खेत में घुसी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बनारी गांव में बाइक से गिरकर धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई है. मृतक कम्प्यूटर ऑपरेटर का नाम देवेंद्र शरण साव था, जो पेंड्री गांव के धान खरीदी केंद्र में कार्यरत था.जानकारी के अनुसार, रात में करीब 11 बजे पेंड्री गांव के धान खरीदी केंद्र से काम खत्म होने के बाद कम्प्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र शरण साव, बाइक से बनारी गांव अपने घर जा रहा था. इस दौरान घर से कुछ दूरी पहले उसकी बाइक, सड़क किनारे दीवार से टकराते हुए खेत में जा घुसी. सुबह लोगों ने उसे देखा तो जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कम्प्यूटर ऑपरेटर की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!