JanjgirChampa Arrest : दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, आरोपी पति, सास और ननंद गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में आरोपी पति ब्रजेश देवांगन, सास गायत्री देवांगन और ननंद रोशनी देवांगन को बलौदा से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2022 में उसकी शादी बलौदा के बृजेश देवांगन से हुई थी. शादी क्व बाद से पति, सास और ननंद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. साथ ही, उससे गाली-गलौज कर मारपीट करते थे. जांजगीर के परिवार परामर्श केंद्र में में काउंसलिंग हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी की पहले हुई थी गिरफ्तारी...

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी पति ब्रजेश देवांगन, सास गायत्री देवांगन और ननंद रोशनी देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : जमीन विवाद में 2 भाई ने मिलकर बड़े भाई को खाट में बांधकर पीटा, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, BJP नेता है पीड़ित...
error: Content is protected !!