JanjgirChampa News : शासकीय हाई स्कूल में मनाया गया गुरु घासीदास एवं रहीम जयंती, क्विज प्रतियोगिया का किया गया आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला के शासकीय हाई स्कूल में गुरु घासीदास एवं रहीम जयंती मनाया गया. इस दौरान व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह ने बच्चों को पंथी नृत्य सिखाया और बाबा गुरु घासीदास से संबंधित क्विज प्रतियोगिया का आयोजन किया गया. साथ ही, उनके जीवन परिचय एवं अनमोल वचन बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया.

 



बच्चों ने रहीम के दोहे भावार्थ सहित सुनाए और उनका जीवन परिचय दिया. प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी विमलेश पांडेय ने बच्चों को बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने की प्रेरणा दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

व्याख्याता नीरजा सिंह द्वारा बच्चों को रहीम के दोहे और उनके भावार्थ बताए गए. इस कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!