JangirChampa Attack : दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों के 11 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस, बलवा के बाद गांव में तनाव

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के तिलई गांव में दो पक्षों में बेजाकब्जा कर मकान बनाने की बात को लेकर मारपीट हुई है. घटना में दोनों पक्ष के 11 लोगों को चोटें आई है. घटना की सूचना थाने में दी गई है और जिला अस्पताल जांजगीर में दोनों पक्षों के घायल लोगों का इलाज जारी है. बलवा की घटना के बाद गांव में तनाव है.

 



रामनरेश चंद्रा ने बताया कि उसके घर के सामने को बेजाकब्जा किया गया है और कोर्ट से स्टे मिलने के बाद भी बेजाकब्जा की जमीन में दूसरे पक्ष के द्वारा भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, जिसे वे मना करने पहुंचे थे, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उससे और उसके परिवार के लोगों से मारपीट की. मारपीट से रामनरेश चंद्रा के साथ 6 लोगों को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.वहीं दूसरे पक्ष के ननकीराम यादव ने बताया कि बेजाकब्जा में घर बनाने का निर्माण कार्य किया जा रहा था, तभी पहले पक्ष के द्वारा ट्रैक्टर से घर को तोड़ने और ट्रैक्टर से उसके कुचलने की कोशिश की गई. साथ ही, मारपीट की गई है. मारपीट से 4 -5 लोगों को चोट आई है और इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!