JanjgirChampa Big Update : पिकनिक स्पॉट पर स्नान करने पर लगा प्रतिबंध, 4 दिन पहले 2 छात्रों की नदी में डूबने से हुई थी मौत, SP ने दिए थे निर्देश

जांजगीर-चाम्पा. एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर बलौदा पुलिस ने देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट पर स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया है. साथ ही, दुर्घटना संभावित स्थल पर लाल झंडा का संकेत लगाया गया है और बोर्ड लगाकर अलर्ट किया है.बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि देवरी गांव में 20 दिसंबर को पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में डूबने से 2 छात्रों की मौत हुई थी. पहले भी इसी स्थल पर कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसके चलते एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पिकनिक स्पॉट में नदी में नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और बोर्ड लगाकर अलर्ट किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!