Atal Jayanti : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन पर नमन किया गया, नेता प्रतिपक्ष ने पुष्प अर्पित किया, घोषणाएं भी की… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव में अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन पर नमन किया गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल मौजूद रहे. यहां नेता प्रतिपक्ष ने अटल चौक पर 4 लाख की लागत से हाईमास्क लाइट लगाने, नवागढ़ क्षेत्र के लिए स्वर्गरथ और 2 डेडबॉडी फ्रिजर देने की घोषणा की.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : महिला कांग्रेस में 17 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए सूची...

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छग राज्य का निर्माण अटल जी ने किया था, जिसके बाद छग ने प्रगति की है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन की मिसाल पेश की थी, जिसके बाद उनके जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जाता है.
इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नरेंद्र कौशिक, समर्थ सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : प्रशिक्षु थाना प्रभारी हसौद जयराम साहू निलंबित, जुआ रेड के दौरान युवक के तालाब में कूदने का मामला, युवक का मिला है शव, ग्रामीणों में आक्रोश...

Related posts:

error: Content is protected !!