JanjgirChampa Death : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.



दरअसल, खम्भे से टकराने के बाद एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है. युवक के पास मोबाइल मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने युवक के शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है और मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सी.सी. रोड निर्माण कार्यों के लिए 57 लाख रूपए की स्वीकृति मिली...

error: Content is protected !!