JanjgirChampa FIR : महिला से मारपीट करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ थाने में केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोरसी गांव में खेत में काम कर रही महिला से मारपीट करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोरसी गांव की बुधवारा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डहर खार खेत के मेड़ में काम कर रही थी, तभी बगल खेत में काम कर रहे रूपसिंह केंवट और इसकी पत्नी दोनों गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे डंडा से मारपीट की, जिससे बुधवारा साहू को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!