JanjgirChampa : खनिज का अवैध परिवहन करते उड़नदस्ता दल ने हाइवा, ट्रैक्टर समेत 10 वाहनों पर कार्रवाई की, वसूला जाएगा जुर्माना

जांजगीर-चाम्पा. खनिज का अवैध परिवहन करते उड़नदस्ता दल ने हाइवा, ट्रैक्टर समेत 10 वाहनों पर कार्रवाई की है और सभी वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है. साथ ही, वाहन मालिकों से जुर्माना वसूल किया जाएगा.

 



कलेक्टर के निर्देश पर उड़नदस्ता दल ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध खनिज पदार्थों का परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई और बलौदा ब्लॉक के केराकछार से 05 ट्रैक्टर रेत एवं रेत से भरी हुई 01 टिप्पर वाहन को जब्त कर पंतोरा उपथाने में सुरक्षार्थ रखा गया है. इसी तरह अकलतरा से 01 ट्रेलर, चुना पत्थर को जब्त कर अकलतरा थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

साथ ही, 03 ट्रैक्टर चुना पत्थर को जब्त कर पुलिस लाइन जांजगीर में रखा गया है और वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की गई है. साथ ही, वाहन मालिकों से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!