JanjgirChampa News : खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खनिज का अवैध परिवहन करते 25 वाहन पकड़ाए, जिले के 5 क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने खनिज का अवैध परिवहन करने वाले 25 वाहनों पर कार्रवाई की है. टीम ने जांजगीर, अकलतरा, चाम्पा, शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है.

 



खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चाम्पा क्षेत्र में कुदरी, महुदा गांव में 2 वाहनों, जांजगीर क्षेत्र में 16 वाहनों, अकलतरा क्षेत्र 1 वाहन, पामगढ़ क्षेत्र में 3 वाहनों और शिवरीनारायण क्षेत्र में 3 वाहनों को खनिज का अवैध परिवहन करते पकड़ा है. इसके बाद खनिज विभाग ने खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण बनाया है और वाहन मालिकों से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Korba : सांसद ज्योत्सना महंत का 19 अगस्त से 22 अगस्त तक दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!