FIFA World Cup: क्या खत्म होगा मेसी का इंतजार या फ्रांस के लिए एम्बाप्पे रचेंगे इतिहास? देखिए रिकॉर्ड…

क्या खत्म होगा मेसी का इंतजार या फ्रांस के लिए एम्बाप्पे रचेंगे इतिहास

 



विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबले में जब अर्जेंटीना और फ्रांस की टीमें मैदान पर उतरेंगी तो दुनिया की नजरें लियोनेल मेसी कीलियन एम्बाप्पे पर होंगी। मेसी अपने करियर में विश्व कप जीतने का अपना आखिरी प्रयास करने उतरेंगे तो एम्बाप्पे के मौका होगा कि वह लगातार दूसरी बार अपनी टीम को चैंपियन बनाए।

विश्व कप जीतने की मेसी की होगी आखिरी कोशिश

अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी अभी तक करियर में विश्व कप में खिताब नहीं जीत पाई है। इस फाइनल के साथ यह भी तय हो जाएगा कि मेसी आखिरकार खेल के महानतम खिलाड़ियों की फेहरिस्त में पेले और डिएगो माराडोना की जमात में शामिल हो पाएंगे या नहीं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

दूसरी बार बनाएंगे फ्रांस को चैंपियन

फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे दूसरी बार अपनी टीम के लिए फाइनल में खेलने उतरेंगे। इससे पहले वह साल 2018 में फ्रांस को चैंपियन बना चुके हैं। ऐसे में अब फ्रांस के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है।

मेसी या एम्बाप्पे कौन लगाएगा गोल का सिक्सर

लियोनेल मेसी और कीलियन एम्बाप्पे दोनों खिलाड़ी फीफा विश्व कप 2022 में अपने शानदार लय में हैं। इन दोनों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए अब तक कुल पांच गोल दागे हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि इनमें से कौन अपनी टीम के लिए लिए सिक्सर लगा पाता है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

उपलब्धियों से भरा रहा है एम्बाप्पे का करियर

फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे का फुटबॉल करियर उपलब्धियों से भरा हुआ है। उन्होंने 24 साल की उम्र में 9 गोल दागकर महान खिलाड़ी पेले के रिकॉर्ड भी बराबरी कर चुके हैं।

विश्व कप जीतने का है आखिरी सपना

अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने 18 साल की उम्र में ही विश्व कप में गोल दागकर सनसनी मचा दी थी। इसके बाद से अभी 35 साल की उम्र में भी नेशनल टीम के लिए स्कोर कर रहे हैं। हालांकि उनके करियर एक आखिरी उपलब्धि अब सिर्फ विश्व कप जीतना ही बचा है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!