JanjgirChampa Accident Death : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के देवरीमोड़ के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, लोहर्सी गांव के युवक सुरेन्द्र रात्रे, अपनी बाइक क्रमांक CG 11 CD 5730 में शिवरीनारायण के देवरीमोड़ के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके मौत हो गई. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

आपको बता दें, क्षेत्र में बड़े वाहनों के चलने से हादसे बढ़ते जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले छुट्टी पर घर आए CRPF जवान को अज्ञात ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी थी, जिसके बाद CRFP जवान की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!