JanjgirChampa News : बहेराडीह में 23 से शुरू होगा तीन दिवसीय किसान महोत्सव, आकर्षण का केंद्र होगा कड़कनाथ मुर्गा, विक्रय हेतु किसान लगाएंगे विविध प्रकार के स्टॉल

जांजगीर-चाम्पा. क़ृषि प्रधान जिले के किसान जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह के मॉडल गोठान परिसर पर 23 दिसंबर शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर तीन दिवसीय किसान महोत्सव का भब्य आयोजन किया जा रहा हैं। महोत्सव में महिला किसानों के द्वारा पालन किये गये उन्नत किश्म का कड़कनाथ मुर्गा आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं विक्रय के लिए कड़कनाथ मुर्गी, मुर्गा भी सस्ते दामों पर किसानों के लिए उपलब्ध होंगी। इसी तरह बांस से निर्मित पानी बॉटल, चूड़ी, कँगन, झुमर, अन्य कई तरह की सामग्री, स्टॉल में विक्रय हेतु सजाया जायेगा।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

महोत्सव में कई जिले के लोककलाकार करेंगे शिरकत…
किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, ने बताया कि 23 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय किसान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिले के लोक कलाकार शिरकत करेंगे। वहीं स्थानीय स्कूली बच्चे भी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने जिले के किसान, युवा मंडल, सामाजिक कार्यकर्त्ता,बिहान स्व सहायता समूह की महिलाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!