Sakti Big News FollowUp : बड़े भाई पर पत्थर से हमला और प्राइवेट पार्ट काटने वाला आरोपी छोटे भाई गिरफ्तार, बिलासपुर के अस्पताल में गम्भीर हालत में घायल बड़े भाई का चल रहा है इलाज

सक्ती. सक्ती के स्टेट बैंक के सामने बड़े भाई के सिर पर पत्थर से पटककर हमला करने वाले और उसके प्राइवेट पार्ट को हथियार से काटने वाले आरोपी छोटे भाई सीमांत यादव को गिरफ्तार किया है. गम्भीर रूप से घायल बड़े भाई कुलदीप यादव का इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है.

 



दरअसल, सक्ती के स्टेट बैंक के सामने के घर में बड़ा भाई कुलदीप यादव, छोटा भाई सीमांत और उसकी मां रहते हैं. यहां पहले सीमांत ने अपनी मां के साथ विवाद किया था, जिसके बाद उसकी मां कंचनपुर गांव चली गई थी. रात होने पर दोनों भाई ने शराब पी थी, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ था और तैश में आकर छोटे भाई सीमांत यादव ने बड़े भाई कुलदीप यादव के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया था. इसके बाद, गुस्साए छोटे भाई सीमांत यादव ने बड़ी बेरहमी से बड़े भाई कुलदीप के गुप्तांग को काट दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

वारदात के बाद बड़े भाई कुलदीप खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा. कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायल कुलदीप को सक्ती अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया था. दूसरी ओर, वारदात के बाद आरोपी छोटे भाई सीमांत यादव फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी, जिसके बाद उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!