जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं’ Pathan Controversy के बाद शाहरुख खान की इस स्पीच ने कई लोगों की बोलती बंद कर दी…पढ़िए

बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान की फ़िल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले ही Controversy में है. बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़े को लेकर फ़िल्म को काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच गुरुवार को शाहरुख ख़ान 28वें कोलकाता इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में पहुंचे. यहां उन्होंने पठान कंट्रोवर्सी को लेकर जो स्पीच दी, उसकी खू़ब चर्चा हो रही है.

 



शाहरुख ने कहा, “कुछ दिनों से हम लोग यहां नहीं आए हैं, आप लोगों से मिलना नहीं हो पाया है पर अब दुनिया नॉर्मल हो गई है, हम सब खुश हैं, मैं सबसे ज्यादा खुश हूं. ये बात मुझे बताने में बिल्कुल अपत्ति नहीं कि दुनिया चाहे कुछ भी कर ले. मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

उन्होंने सोशल मीडिया को भी लेकर भी कहा मौजूदा दौर में सोशल मीडिया में एक कलेक्टिव नरेटिव सेट किया जाता है. सोशल मीडिया निगेटिविटी को बढ़ा देती है. इसके साथ ही इसका व्यापार भी बढ़ाती है. इस तरह की कहानियां हमें भटकाने और बांटने का काम करती है. सिनेमा इंसान के बर्ताव को दिखाता है, जिससे मानव भाईचारा और सहानुभूति आती है.

सिनेमा और सोशल मीडिया के बारे में अपनी जबरदस्त स्पीच के बाद शाहरुख ने अंत में अपने एक दमदार डायलॉग से पब्लिक का मनोरंजन किया. किंग खान ने अपने अंदाज में कहा ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, मौसम बिगड़ने वाला है.’ पठान के डायलॉग सुनकर हजारों की भीड़ से भरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

बता दें 28 वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में किंग खान बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ नजर आए. ममता बनर्जी ने खुद शाहरुख को स्टेज तक लेकर आईं. इस समारोह में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और शत्रुघन सिन्हा भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!