Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: फिल्म से सलमान खान ने नया लुक आया सामने, लंबे बालों में रौबदार दिखे ‘दबंग’ खान

बॉलीवुड के ‘दबंग’ Salman Khan को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेकरार रहते हैं। सलमान खान आने वाले समय में फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से सलमान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लंबे बालों में स्टाइलिश अंदाज में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म के किसी गाने के दौरान की है। तस्वीर में सलमान खान के पीछे भी कई लोग नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में सलमान ने फिल्म से अपना पहला लुक पोस्टर भी शेयर किया था जिसमें उनका जबरदस्त अंदाज नजर आ रहा था।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : केंद्रीय बजट कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के साथ विकसित भारत का प्रतिबिम्ब और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में है बड़ा कदम : कवि वर्मा

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan’ में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म से तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘शूट खत्म! हैशटैग-किसीकाभाईकिसीकीजान हैशटैग-ईद 2023।’ निर्देशक फरहाद सामजी इससे पहले अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब फिल्म प्रोडक्शन के स्टेज पर है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान 1 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। आखिरी बार सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। ‘Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan’ के अलावा सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। सलमान-कैटरीना की ये फिल्म भी अगले साल रिलीज होने वाली है। सलमान खान की फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता है। सलमान सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और समय-समय पर फिल्मों से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : केंद्रीय बजट कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के साथ विकसित भारत का प्रतिबिम्ब और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में है बड़ा कदम : कवि वर्मा

error: Content is protected !!