Priyanka Chopra: दुनिया की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में 4 भारतीय नाम शामिल, देसी गर्ल ने इन हसीनाओं को छोड़ा पीछे. जानिए..

Priyanka Chopra in influential women list: इस बात में कोई शक नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है. वहीं, पीसी उन चार भारतीयों महिलाओं में शामिल हैं जिन्होंने बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. आपको जानकर पीसी पर गर्व होगा कि वो इस लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र इंडियन एक्ट्रेस हैं. इस लिस्ट में मशहूर सिंगर बिली इलिश और हॉलीवुड आइकन रीटा मोरेनो जैसे नाम शामिल हैं.

 



 

 

 

 

इन भारतीय महिलाओं का नाम है शामिल

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इस लिस्ट में बाकी 3 इंडियन महिलाओं में एयरोनॉटिकल इंजीनियर सिरिशा बंदला, राइटर गीतांजलि श्री और सोशल वर्कर स्नेहा जावले का नाम शामिल है. इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार बताया है जिन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. आपको बता दें कि प्रियंका ने साल 2002 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

 

 

 

https://www.instagram.com/p/ClssAtiuttt/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

 

हॉलीवुड में भी चला पीसी का जादू

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अमेरिकी ड्रामा सीरीज ‘क्वांटिको’ में काम किया और खूब वाहवाही लूटी. इसके बाद उन्होंने इंडिया में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की. साथ ही पीसी यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर भी हैं जो बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की पढ़ाई के लिए काम करती है. खैर, प्रिंयका का नाम इस लिस्ट में होना उनके फैंस के लिए बड़ी खबर है. वहीं, बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो अगले साल वो फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee le Zara) की शूटिंग शुरू कर देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट (Alia BHatt) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी लीड रोल में हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!