Sakti Death : तालाब में मिली 28 वर्षीय युवक की लाश, 4 दिसम्बर से लापता था, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के ठठारी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय जगमोहन सिदार की लाश नंदसागर बड़े तालाब में मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और खोजबीन की जा रही थी. 6 दिसंबर को परिजन के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. ग्रामीण मछुआरों की मदद से लाश मिली है. जगमोहन नशा करने का भी आदी था और पहले भी घर से निकल चुका था, लेकिन 3 से 4 दिनों में वापस लौट आया था.



बाराद्वार थाने के टीआई राजेश पटेल ने बताया कि युवक के जगमोहन सिदार 4 दिसंबर को खेत में काम करने के बाद नहाने जा रहा हूं, कहकर निकला था और शाम होने पर भी वापस घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद बाराद्वार थाने में 6 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की साथ ही, घरवालों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. पूछताछ में पता चला कि उसे गांव के नंदसागर बड़े तालाब के पास उसे देखा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट से 17 साल के लड़के की मौत, 10वीं की परीक्षा भी दिलाई थी, ऐसे हुई घटना...

तालाब में अधिक मात्रा में पुरइन के पत्ते होने की वजह से बाधा उत्पन्न हो रही थी और तालाब से पुरइन के पत्ते को हटाया गया. साथ ही, जांजगीर के नगर सैनिक गोताखोरों को बुलाई गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. अगले दिन गांव के मछुआरों की मदद ली गई और 2 दिन तक तालाब में खोजबीन की गई. तत्पश्चात गांव के मछुआरों की मदद से पुरइन पत्ते को हटाया गया और जाल लगाया गया, जिसके बाद जगमोहन की लाश पानी के ऊपर आई. लाश मिलने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट से 17 साल के लड़के की मौत, 10वीं की परीक्षा भी दिलाई थी, ऐसे हुई घटना...

जगमोहन सिदार की लाश लंबे समय तक पानी में रहने से फुलाव आ गया है. हालांकि, यह भी कयास लगाया जा रहा है, तालाब में पुराईन के पत्ते अधिक थे और उसी के पत्ते, जड़ों में जगमोहन फंस गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी.

फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा हो पाएगा. घटना के बाद से आसपास में सनसनी फैल गई है और परिजन सदमे में है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट से 17 साल के लड़के की मौत, 10वीं की परीक्षा भी दिलाई थी, ऐसे हुई घटना...

error: Content is protected !!