Sakti FIR : 11 वीं के 2 छात्र से 10 युवकों ने मारपीट की, रौताही मेला में बढ़ा विवाद, 10 लोगों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज

सक्ती. सक्ती पुलिस ने 11 वीं के 2 छात्र से मारपीट के मामले में 10 युवकों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. सक्ती के रौताही मेला में विवाद हुआ था, जिसके बाद 10 युवकों ने मिलकर लाठी, लोहे की रॉड से 2 लोगों की पिटाई कर दी.

 



11 वीं के छात्र प्रथम सहिस ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त शुभम गोश्वामी के साथ सक्ती के रौताही मेला घूमने गया था और मेला ले घर जाने के लिए निकल रहा था, तभी आयुष चौबे ने उसे धक्का दे दिया, जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ एवं प्रथम सहिस वहां से घर जाने के निकल गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

इसके बाद वह साड़ी सेंटर के पास पहुंचा था, तभी आयुष चौबे, अनुराग सारथी, रोहन सोनसरे, किशन, ऋषभ, गौरव बघेल, साहिल सागर, ऋषी, ध्रुव सारथी, यश आये और मिलकर प्रथम सहिस एवं शुभम गोश्वामी को लाठी, लोहे की रॉड से मारपीट की. इस दौरान प्रथम सहिस के बचाव के लिए पहुंचे उसके दोस्त रोहित सहिस, बिट्टू सहिस और मुकेश सहिस से भी मारपीट की गई. मारपीट से प्रथम सहिस और उसके साथी को काफी चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है. फिलहाल, पुलिस ने 10 आरोपी आयुष चौबे, अनुराग सारथी, रोहन सोनसरे, किशन, ऋषभ, गौरव बघेल, साहिल सागर, ऋषी, ध्रुव सारथी, यश के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!