Sakti Fire FollowUp : किसान की फसल जलने का मामला, निर्देश के बाद भी मौके पर नहीं जाने पर तहसीलदार ने पटवारी को नोटिस दिया, किसान ने मुआवजे की मांग की

सक्ती. हसौद क्षेत्र के तुमीडीह गांव में शॉर्ट सर्किट से खेत में धान की फसल में आग लग गई, जिससे किसान के धान की फसल जलकर खाक हो गई. फसल जल जाने से किसान को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और आगजनी से पूरे साल भर की मेहनत किसानों की जलकर खाक हो गई है. किसान ने घटना की सूचना तहसीलदार को दी है. आगजनी में विद्युत मंडल की लापरवाही भी सामने आई है.किसान ने विद्युत तार को लेकर मंडल को अगवत भी कराया था, लेकिन विद्युत मंडल के अधिकारियों ने सुध नहीं ली और बड़ी घटन घट गई. किसान की पत्नी गंगाबाई ने नुकसान के मुआवजे के लिए सरकार से गुहार लगाई है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

दूसरी ओर, हसौद के तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने कहा है कि सूचना के बाद हल्का पटवारी को भेजा गया था. लेकिन वह नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से उसे नोटिस दिया गया है. फिलहाल, नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है. साथ ही, विद्युत मंडल की टीम ने खम्भे के लटके तार को मरम्मत भी की है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

error: Content is protected !!