Sakti News : जुआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, 3940 रूपये जब्त, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.



दरअसल, चंद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लटेसरा गांव के परसापली मोड़ के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जुआ खेल रहे चार जुआरी बाबूलाल पटेल, गिरधर सिदार, भागीरथी निषाद, भुनेश्वर निषाद को पकड़ा और उनके पास 3940 रुपयें एवं 52 ताशपत्ती जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

पुलिस ने चारों जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!