Sakti Accident : धान मंडी के पास अज्ञात चारपहिया गाड़ी ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी ठोकर, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. हसौद क्षेत्र की धान मंडी के पास तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया गाड़ी ने बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार व्यक्ति को चोट लगी है. मामले में हसौद पुलिस ने अज्ञात गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मल्दा गांव के जगजीत मित्तल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने मामा बिहारीलाल भारद्वाज के साथ हसौद की धान मंडी से बोरा लेने गए थे और उसके मामा बिहारीलाल धान मंडी से बोरा लेकर घर गए और वापस धान मंडी आते वक्त वे मंडी गेट के पास पहुंचे थे, तभी बजरंग चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया गाड़ी ने लापरवाहीपूर्वक लाकर पीछे से ठोकर मार दी, जिससे घायल बिहारीलाल भारद्वाज को डायल 112 के माध्यम से PHC हसौद ले जाया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

फिलहाल, मामले में हसौद पुलिस ने अज्ञात चारपहिया गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!