Sakti News : दो बाइक में टक्कर, बाइक सवार 13 वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरे का इलाज जारी, पुलिस कर रही है तफ़्तीश

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के असौन्दा गांव के पास दो बाइक में टक्कर हुई है, जिससे बाइक सवार 13 वर्षीय बच्चा वीरेंद्र केंवट की मौत हो गई है, वहीं उसके बड़े भाई का इलाज जारी है.

 



पुलिस के अनुसार, असौन्दा गांव के रहने वाले बाइक सवार विजय केंवट अपने छोटे भाई वीरेंद्र केंवट के साथ डड़ईबाजार जा रहा था. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 11 2588 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलते हुए उसे ठोकर मार दी, जिससे दोनों भाई बाइक से गिरपडे. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई और दोनों को सक्ती के सीएसई में भरी कराया गया.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू, मोहला-मानपुर जिले के हैं मजदूर, अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को दिलाई गई 42 हजार 960 रुपए की बकाया मजदूरी, श्रमिकों की हुई सकुशल घर वापसी...

जहां छोटे भाई वीरेंद्र केंवट की हालत गंभीर होने की वजह से उसे बिलासपुर रेफर किया गया और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. फिलहाल, उसके बड़े भाई का इलाज जारी है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  GPM Police Transfer : TI समेत पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!