Sakti Problem News : रेलवे फाटक के पास भारी वाहन के फंसने से लगा सड़क पर लगा जाम, वाहनों की लगी कतार, आवागमन प्रभावित, रोज हो रही परेशानी

सक्ती. सकरेली रेलवे फाटक के पास भारी वाहन के फंसने से सड़क पर जाम लग गया है और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. वाहनों की लंबी कतार से आवागमन भी प्रभावित है. फाटक के पास रोज यह समस्या आ रही है, जिसे दूर करने प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

 



आपको बता दें कि एक दिन पहले भी भारी वाहन सामान भरकर जा रहा था, तभी सकरेली रेलवे फाटक के पास गढ्ढे में फंस गया था, जिससे वाहनों की कतार लग गई थी और घण्टों तक गाड़ियांबजाम में फंसी रही. सक्ती जिला को बने हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन सड़क के गढ्ढों पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

यह सड़क मुख्यमार्ग है और जिला मुख्यालय के करीब भी है, लेकिन किसी को कोई सरोकार नहीं है. बरसात के दिनों में तो रोड पर चलना भी मुश्किल हो जाता है. गड्ढों की वजह से आवागमन में लोगों को लगातार दिक्कतें हो रही है. अभी हर दिन सकरेली फाटक के पास सड़क पर वाहन फंस रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!