शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान का नया गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज, कपल की दिखी दमदार केमिस्ट्री

नई दिल्ली : ‘बेशर्म रंग’ के बाद शाहरुख और दीपिका की फिल्म पठान का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है. बीते दिनों फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर खूब बवाल हुआ था. इस गाने ने देखते ही देखते धार्मिक और राजनितिक रंग भी ले लिया था. विवाद अभी ठंडा ही नहीं हुआ कि फिल्म के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ को रिलीज कर दिया गया है. गुरुवार को फिल्म का नया गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हुआ है. गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर #JhoomeJoPathaan से ट्रेंड कर रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

‘बेशर्म रंग’ गाने के बाद एक बार फिर ‘झूमे जो पठान’ में दीपिका और शाहरुख की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. यह एक पार्टी सॉन्ग है, जिस पर शाहरुख-दीपिका अपने दमदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं. इस गाने के कंपोजर विशाल-शेखर हैं. जबकि गाने को आवाज अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़ और विशाल शेखर ने दिया है. ‘बेशर्म’ रंग की कोरियोग्राफर जहां वैभवी मर्चंट थीं, वहीं इस गाने को बॉस्को और सीजर की जोड़ी ने कोरियोग्राफ किया है. पठान का यह नया गाना आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

बता दें, पठान फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया था. गाने में दीपिका के कॉस्टयूम और उसके रंग को लेकर खूब विवाद हुआ था. दीपिका के कॉस्टयूम के रंग को भगवा रंग से जोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था. गाने पर फिल्मी हस्ती से लेकर राजनेता तक बयान दे चुके हैं. वहीं शाहरुख के फैन्स उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!