Telegram पर मैसेज को किसी एक समय के लिए शेड्यूल कर सकते हैं आप, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली. टेलीग्राम एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसने इंडिया में लॉन्च होने के बाद बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है. जब वॉट्सऐप सिक्योरिटी और प्राइवेसी इश्यू का सामना कर रहा था तब टेलीग्राम ने अपने सारे यूजर को पूरे सिक्योरिटी और प्राइवेसी दी. इस वजह से काफी लोकप्रिय हो गया. जब लोगों ने टेलीग्राम ऐप को इस्तेमाल करना शुरू किया तब उन्हें ये पता चला कि यह सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप से ज्यादा है. टेलीग्राम अपने कंपटेटिव प्लेटफार्म से कंपैरिजन में काफी ज्यादा फीचर और कम्युनिकेशन टूल देता है.

 



 

 

 

टेलीग्राम 2013 में आईओएस और एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया गया था, जिसे 2 रशियन ब्रदर्स ने मिलकर बनाया था – Pavel Durov और Nikolai Durov इसके रिलीज होने के बाद ही काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी और फेम कमाया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

अभी भी टेलीग्राम में ऐसे बहुत सारे फीचर्स है जो वॉट्सऐप पर मौजूद नहीं है. ऐसा ही एक फीचर है मैसेज को शेड्यूल करना. इसका मतलब यह है कि हमें किसी भी मैसेज को उसी वक्त ना भेज कर किसी अन्य समय भेजना हो तो हम उस मैसेज को उस टाइम पर शेड्यूल कर सकते हैं और टेलीग्राम खुद-ब-खुद शेड्यूल किए गए समय पर मैसेज को भेज देगा.

 

 

 

आइए जानते हैं कि टेलीग्राम में मैसेज को कैसे शेड्यूल करते हैं:-सबसे पहले टेलीग्राम ऐप को ओपन करें.-अब उस चैट को ओपन करें जहां आप मैसेज शेड्यूल करना चाहते हैं.-सबसे पहले अपने मैसेज को वहां टाइप करें-इसके बाद सेंड बटन पर लोंग प्रेस करें-सेंड बटन पर लोंग प्रेस करते ही एक पॉपअप दिखाई देगा जहां दो ऑप्शन होंगे.-पॉपअप के दो ऑप्शन में पहला ऑप्शन में रिसीवर को बिना नोटिफाई किए साइलेंटली मैसेज सेंड करने का ऑप्शन दिखाएगा और दूसरे ऑप्शन में मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं.-अब सेकंड ऑप्शन पर जाएं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

-शेड्यूल ऑप्शन पर क्लिक करते हैं टेलीग्राम आपसे डेट और टाइम पूछेगा.-यहां उस डेट और टाइम को फिल करें जिस वक्त आपको यह मैसेज सामने वाले को भेजना है.-लास्ट में ओके करेंआपका मैसेज टेलीग्राम पर शेड्यूल हो चुका है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!