एक लीटर तेल में कितना चल जाता है हवाई जहाज? समझिए प्लेन का माइलेज कितना होता है?

Fuel consumption: हम जब कोई बाइक या कार खरीदते हैं तो उसके तमाम फीचर्स के अलावा हम उसके माइलेज के बारे में भी पता करते हैं. यानी एक लीटर पेट्रोल या डीजल में वो गाड़ी कितने किलोमीटर का सफर तय कर सकती है. यात्रा में आने वाला खर्चा गाड़ी में लगने वाले ईंधन पर मुख्य रूप से निर्भर करता है. इसलिए ईंधन के रेट बढ़ने पर किराया भी बढ़ जाता है. यह तो थी सड़क पर दौड़ने वाली गाड़ियों की बात, हवाई जहाज भी यातायात का का ही एक साधन है, इसको चलाने के लिए भी ईंधन की ही जरूरत पड़ती है. बाकी के वाहनों की तरह ही हवाई जहाज में भी उसका इंजन होता है, जिसकी खुराक ईंधन है. यह ईंधन पेट्रोल-डीजल से अलग होता है. ऐसे में, यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि ये विशालकाय विमान एक लीटर में कितनी दूरी तय करता है. आइए जानते हैं प्लेन का माइलेज कितना होता है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

बोइंग 747 विमान कितना ईंधन खर्च करता है
ईंधन की खपत जानने के लिए हम सबसे बड़ा माने जाना वाले बोइंग 747 विमान के बारे में बात करेंगे. इस विमान की औसत स्पीड करीब 900 किलोमीटर प्रति घंटे होती है, जिसमें लगभग 500 यात्री सफर कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो बोइंग विमान प्रति सेकंड में लगभग 4 लीटर ईंधन की खपत करता है. इस हिसाब से एक मिनट की यात्रा के लिए यह 240 लीटर ईंधन खर्च कर देता है. ऐसे विमान एक लीटर ईंधन में करीब 0.8 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं.
प्रति घंटे होता है इतना ईंधन खर्च
एक बोइंग 747 विमान एक किलोमीटर में लगभग 12 लीटर फ्यूल की खपत करता है. बोइंग से जुड़ी एक वेबसाइट के अनुसार, बोइंग 747 विमान एक गैलन यानी लगभग 4 लीटर ईंधन हर सेकेंड खर्च करता है. इस विमान में प्रति मील लगभग 5 गैलन ईंधन खर्च होता है यानी करीब 12 लीटर प्रति किलोमीटर. वहीं, एयरबस A32 विमान 0.683 लीटर प्रति सेकंड ईंधन की खपत करता है. एक बोइंग विमान प्रति घंटे 14,400 लीटर इंधन की खपत करता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

टोक्यो से न्यूयॉर्क शहर के बीच करीब 13 घंटे की उड़ान के लिए, बोइंग 747 विमान लगभग 187,200 लीटर ईंधन की खपत करता है. इस प्लेन में 568 लोग सफर कर सकते हैं. बोइंग 747 विमान एक कार्गो परिवहन और विशाल व्यावसायिक विमान है. इसे जंबो जेट या आसमान की रानी भी कहा जाता है. हवाई जहाज के ईंधन को विमान टर्बाइन ईंधन (ATF) कहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!