ICC हुआ Online ठगी का शिकार, 21 करोड़ रुपए से ज्यादा की लगी चपत, जानें पूरा मामला…पढ़िए

इंटरनेशनल क्रिके काउंसिल (ICC) ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। जानकारी के अनुसार आईसीसी के साथ 2.5 मिलियन डॉलर (21 करोड़ रुपये अधिक) से अधिक की ठगी की गई है। काउंसिल का ऑफिस दुबई में है और पदाधिकारियों ने ठगी को लेकर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। क्रिकबज को पता चला है कि मामले की जांच शुरू हो गई है। फिशिंग की इस घटना के तार अमेरिका से जुड़ा बताया जा रहा है।



आईसीसी (ICC) के पदाधिकारियों ने साधी चुप्पी

आईसीसी (ICC) के पदाधिकारी अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। वे इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन यह पता चला है कि काउंसिल के साथ कई बार में कुल 2.5 मिलियन डॉलर (21 करोड़ रुपये अधिक) की धोखाधड़ी हुए है। इससे आईसीसी (ICC) के दुबई कार्यालय में मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और उनका विभाग चर्चा में आ गया है।

इसे भी पढ़े -  2400 करोड़ रुपये का नुकसान हर सीजन में BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों को हो रहा? आखिरकार सामने आई वजह

आईसीसी (ICC) को Fraud (ठगी) से कितना बड़ा नुकसान हुआ
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जैसे फुल मेंबर बोर्ड के लिए, 2.5 मिलियन डॉलर एक बड़ी राशि नहीं है, लेकिन यह एकदिवसीय क्रिकेट में दर्जा प्राप्त एसोसिएट नेशन बोर्ड को एक साल में मिलने वाली रकम का एक चौथाई हिस्से के बराबर है। एक एसोसिएट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “यह सच नहीं है। 13-20 रैंक वाले एक वनडे एसोसिएट देश को 5 लाख से 10 लाख के बीच रकम मिलती है।” घटना का पता गुरुवार रात को चला।

इसे भी पढ़े -  2400 करोड़ रुपये का नुकसान हर सीजन में BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों को हो रहा? आखिरकार सामने आई वजह

कैसे हुई आईसीसी (ICC) के साथ धोखाधड़ी
वरिष्ठ पत्रकार के श्रीनिवास राव के अनुसार पहले आईसीसी (ICC) के सलाहकार के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाई गई। इसके बाद ईमेल आईडी से आईसीसी का मुख्य वित्त आधिकरी (CFO) को 4.06 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल भेजा गया और पेमेंट करने को कहा गया। ऐसा 3 से 4 बार हुआ है। आईसीसी (ICC) में किसी ने भी बैंक अकाउंट नंबर अगल होने पर भी ध्यान नहीं दिया।

error: Content is protected !!