न्यूजीलैंड सीरीज के बीच टीम से बाहर होंगे विराट कोहली! रवि शास्त्री के इस बयान ने किया सोचने पर मजबूर

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का एक बयान सामने आया है। जिन्होंने भारत के धाड़क बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री ने विराट कोहली को बड़ी सलाह देते हुए कहा कि कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वह आखिरी वनडे ना खेलें।

 



आपको बता दें ​कि विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन टेस्ट मैचों में वह अपनी लय हासिल नहीं कर सके है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुई दो मैच की टेस्ट सीरीज में कोहली ने मात्र 45 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

इसी दौरान रवि शास्त्री का एक बयान सामने आया है। रवि शास्त्री ने कहा ‘मेरा हमेशा से मानना यही रहा है कि आपको फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए, खासकर जब आपको भारत में काफी मैच खेलने हो। मुझे महसूस हो रहा है कि हमारे शीर्ष खिलाड़ी इतना फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।

इस समय काफी क्रिकेट खेला जा रहा है जिस वजह से आप रिस्क नहीं लेना चाहते, मगर कई बार आपको स्मार्ट बनना पड़ता है और बड़ी तस्वीर को देखते हुए कुछ मैच छोड़ने पड़ सकता है। बड़ी तस्वीर इस समय ऑस्ट्रेलिया है।’

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

उन्होंने आगे कहा, ’25 साल पहले सचिन तेंदुलकर एक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सीसीआई में खेलने गए और दोहरा शतक बनाया। दो महीने बाद 1998 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी फॉर्मेट को मिलाकर 1000 से ऊपर रन बनाए थे।’

आपको बता दें कि विराट कोहली का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ही हुआ है। ऐसे में अगर वह कीवी टीम के खिलाफ आखिरी वनडे मैच मिस करते हैं तो उन्हें बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए काफी समय मिलेगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली ये टेस्ट सीरीज विराट कोहली के लिए काफी अहम रहने वाली है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!