IND vs SL: श्रीलंका के साथ विराट कोहली का खास है कनेक्शन, डेब्यू से लेकर बना दिए हैं कई रिकॉर्ड…पढ़िए

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार शतकीय पारी खेली। कोहली ने 110 गेंद पर नाबाद 166 रन बनाए। यह कोहली के करियर का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले कोहली ने 183 रन की पारी खेली थी।

 



विराट कोहली का श्रीलंका के साथ खास कनेक्शन है। 2008 में विराट कोहली ने श्रीलंका के ही खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इतना ही अपना पहला अर्धशतक भी श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। कोहली यहीं नहीं रुके। उनके करियर का पहला शतक भी श्रीलंका के खिलाफ आया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

कोहली का श्रीलंका से है खास कनेक्शन
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर कोहली ने श्रीलंक के खिलाफ अपने खास रिश्ते को एक बार दर्शाया। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महिला जयवर्धन के रिकॉर्ड को तोड़ उन्हें पछाल दिया।

दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धन को रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। कोहली ने इस मैच से पहले 267 वनडे मैचों में 12588 रन बनाए थे। 63 रन की पारी खेलते हुए कोहली ने जयवर्धन 12650 रन को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाम अब 268 वनडे मैच की 259 पारियों में 12754 रन दर्ज हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

श्रीलंका के खिलाफ खेली वनडे करियर की दूसरी सर्वोच्च पारी
इसके अलावा कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंन श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। कोहली लंका के खिलाफ 10 शतक लगा चुके हैं। वहीं, कोहली ने अपने करियर की दूसरी सर्वोच्च पारी खेली। साथ ही एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का कमाल भी श्रीलंका के खिलाफ किया। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 8 सिक्स लगाए।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!