Janjgir Big News : ट्रेन की चपटे में आने से युवक की हुई मौत, नैला रेलवे स्टेशन में हुई घटना, जांच कर रही है GRP

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद चाम्पा की GRP की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मृतक युवक का नाम जय किशन साहू था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, तिलई गांव के रहने वाले जय किशन साहू की पत्नी शादी के बाद 4-5 महीने से छोड़कर मायके चली गई है और उसके परिजन भी काम के लिए अन्य राज्य गए हुए हैं. इसके चलते युवक घर में अकेला रहता था. आज वह ट्रेन की चपेट में गया, जिससे उसकी मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद GRP की मौत आर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

मामले में यह भी बात सामने आई है कि जय किशन, शराब पीने का आदी था. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!