Janjgir-Champa: शासकीय हाईस्कूल अकलतरी में चलाया गया नशामुक्ति, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान

जांजगीर: समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा एवं छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय हाईस्कूल अकलतरी में किशोर किशोरियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास और नशा मुक्त करने हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा 9 एवं 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन से अवगत कराया गया.

 



 

इस दौरान CHO सुभासिनी निर्मलकर ने स्कूल के किशोरियों को विशेष तौर पर उनके शारीरिक विकास के संबध में बताया की शरीर का विकास कितने प्रकार से होता है. इस अवस्था में शरीर में हारमोंस की वजह से किन स्थितियों का सामना करना पड़ता है. इन सभी बातों से बच्चों को अवगत कराया गया. साथ ही, RHO कल्याणी अघरिया के द्वारा सामुदायिक स्तर पर एनीमिया, कमर दर्द, मासिक धर्म आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और इस स्थिति में न घबराने एवं नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने को कहा गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

 

 

इस दौरान छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ राव ने बताया कैसे संपूर्ण संतुलित आहार लेकर अपने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव एवं विकास के प्रति सजग हो सकते हैं ताकि मानसिक विकास प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो. योग एवं ध्यान के माध्यम से अपने मन को एकाग्र करने तनाव रहित रहने, एक्जाम फीवर, डिप्रेशन एवम नशा के द्वारा मस्तिष्क में होने वाले विकारों के विषय में बहुत सारी जानकारी बच्चों को प्रदान की एवं सभी बच्चो को ध्यान का अभ्यास भी कराया गया इस पूरे कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी रवि साहू व्याख्याता एवं समस्त शिक्षक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!