JanjgirChampa Accident : वकील की 6 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार युवक ने मारी ठोकर, नवागढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने वकील की 6 वर्षीय बच्ची को ठोकर मार दी, जिसके बाद घायल बच्ची को नवागढ़ CHC ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर चाम्पा के BDM हॉस्पिटल ले जाया. इसके बाद चाम्पा के निजी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज कराया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, रोगदा गांव के विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि वह वकालत का काम करता है और उसकी 6 वर्षीय बेटी सौम्या पढ़ाई कर वैन से पहुंची, तभी वैन से उतरकर घर जा रही थी. इसी समय धाराशिव गांव से तेज रफ्तार बाइक सवार युवक कमलेश यादव ने अपनी बाइक क्रमांक CG 11 BA 4556 में ठोकर मार दी, जिससे बच्ची को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज चाम्पा के एक निजी अस्पताल में कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने कमलेश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!