JanjgirChampa Accident : सायकल सवार व्यक्ति को कार ने मारी ठोकर, पामगढ़ थाना में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेसर गांव के पास सायकल सवार व्यक्ति को ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भड़ेसर के रहने वाले विनोद कुसमा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पिता रामनाथ साहू, भड़ेसर से दर्री जा रहे थे, तभी गांव के शमशान घाट के पास दर्री गांव के संतोष साहू ने तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अपनी कार क्रमांक CG 11 AZ 9017 ने ठोकर मार दी, जिससे रामनाथ साहू को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

मामले में पामगढ़ पुलिस ने ठोकर मारने वाले कार चालक संतोष साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!