JanjgirChampa Accident : कैप्सूल वाहन और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत, कई टुकड़े हुए ट्रैक्टर के, ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, पामगढ़ क्षेत्र का मामला, पुलिस मौके पर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के हिर्री मोड़ के पास कैप्सूल वाहन और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इससे ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बंट गया. ट्रैक्टर ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई और उसे मामूली चोटें आई है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में ईंट से भरा हुआ था और ईंट को अनलोड करने ड्राइवर जा रहा था. इसी बीच वह हिर्री मोड़ के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहा कैप्सूल वाहन से आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इससे ट्रैक्टर का इंजन कई टुकड़ों में बंट गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटे आई है. मामले में पामगढ़ पुलिस, मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है.

पामगढ़ थाना प्रभारी सनत मांतरे ने बताया कि बड़ा हादसा टला है. ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बंटा है. राहत की बात रही कि ड्राइवर को चोट नहीं आई है. ट्रैक्टर में ड्राइवर अकेला सवार था और ट्रक से टक्कर के पहले वह ट्रैक्टर से कूद गया था.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!