बोनी कपूर को फिर आई श्रीदेवी की याद, PHOTO शेयर कर लिखा- ‘ये सिर्फ खुशी थी’, जाह्नवी ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली- श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार भी कहा जाता है. श्रीदेवी ने 5 दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया. इस दौरान इस लीजेंड ने बड़े पर्दे पर हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया. 2018 में इस एक्ट्रेस के अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड सदमे में था. इस एक्ट्रेस के पति और बेटियां आज तक इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं.

 



बोनी कपूर (Boney Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की थ्रोबैक फोटोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में फिल्म मेकर बोनी कपूर ने अपनी पत्नी के साथ एक पुरानी फोटो साझा कर अपनी पत्नी की यादों को ताजा किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में बोनी कपूर ब्लू टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं. वहीं श्रीदेवी कुर्ता पहने दिख रही हैं. यह तस्वीर एक रेस्टोरेंट में क्लिक की गई थी. इस फोटो को शेयर करते हुए बोनी कपूर कैप्शन में लिखते हैं, “ वह खुशी के पल थे, ढेर सारी खुशियां थीं”.

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने पेरेंट्स की इस पुरानी फोटो पर दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया है. जाह्नवी कपूर भी खुदको बॉलीवुड में स्थापित कर चुकी हैं. जाह्नवी अपनी मां के साथ तुलना किए जाने पर खुलकर बात करती रहती हैं. जाह्नवी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी मां के साथ तुलना किए जाने से दुखी या परेशान नहीं होती हैं क्योंकि उनकी तुलना बेस्ट एक्ट्रेस के साथ की जाती है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

खुशी कपूर रखने जा रहीं बॉलीवुड में कदम-

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. खुशी जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!