JanjgirChampa Accident : अनियंत्रित बाइक सवार व्यक्ति गिरा, सिर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के मिसदा गांव के पास केरा से वापस खपराडीह जा रहे बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर गया. गिरने से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर डायल 112 के आरक्षक शिव प्रसाद बघेल और चालक जमुना दास ने घायल व्यक्ति को नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, यहां से रेफर कर जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खपराडीह के रहने वाले शत्रुहन बंजारे केरा गया हुआ था वहां से वापस अपने गांव खपराडीह आते वक्त मिसदा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया. डायल 112 ने घायल व्यक्ति शत्रुहन बंजारे को नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!