JanjgirChampa Action : शिवरीनारायण की महानदी में रेत का अवैध उत्खनन का मामला, अवैध परिवहन करते 11 ट्रैक्टर जब्त, तहसीलदार ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण की महानदी में रेत उत्खनन कर अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार बजरंग साहू ने 11 टैक्टर पर कार्रवाई की है और गाड़ियों को शिवरीनारायण थाने में खड़ी किया गया है. इस कार्रवाई के बाद खनिज का अवैध परिवहन करने वालों में हड़कम्प है. इधर, कार्रवाई के बाद प्रकरण को खनिज विभाग को सौंपा गया है, जिसके बाद खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिवरीनारायण और खरौद में जल आवर्धन योजना का किया निरीक्षण, खरौद में जल आवर्धन योजना में धीमी प्रगति, कलेक्टर ने ठेकेदार को लगाई फटकार...

दरअसल, शिवरीनारायण की महानदी से रेत का अवैध उत्खनन करने की शिकायत लगातार अफसरों को मिल रही थी. इस पर तहसीलदार बजरंग साहू एवं राजस्व विभाग की टीम पहुंची और मौके से परिवहन करते 11 ट्रैक्टर पर कार्रवाई करते हुए जब्त किया है.

शिवरीनारायण तहसीलदार बजरंग साहू ने कहा है कि खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : कारखाना अधिनियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

error: Content is protected !!