JanjgirChampa Big News : महिला नगर सैनिक को प्रताड़ित करने और दूसरी महिला से शादी करने वाले पति के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सलखन की रहने वाली पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास पामगढ़ की महिला नगर सैनिक को शादी के एक माह के बाद से शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले पति कमलेश्वर प्रसाद कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 494, 498 के तहत केस दर्ज किया है. उसके पति कमलेश्वर प्रसाद कश्यप के द्वारा दूसरी महिला से शादी कर ली गई है, जिस पर जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सलखन की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पामगढ़ के पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में नगर सैनिक के पद पर पदस्थ है. उसकी शादी 2007 में नेगुरडीह के कमलेश्वर प्रसाद कश्यप से हुई थी.

शादी के बाद इनके दो बच्चे हैं. उसका पति कमलेश्वर के द्वारा शादी के एक माह के बाद से ही लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप प्रताड़ित कर मारपीट की जाती थी. इससे दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी पति कलेश्वर प्रसाद कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!