JanjgirChampa Big News : 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने 3 दिन में चालान पेश किया, जिले में पहली बार हुआ इतने कम समय में चालान पेश, बलौदा थाना प्रभारी ने दिखाई गम्भीरता

जांजगीर-चाम्पा. 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए 3 दिन में चालान पेश किया है. इतने कम वक्त में चालान पेश करने का यह जिले का पहला मामला है, कोर्ट में 90 दिनों के भीतर चालान पेश करने का प्रावधान है, लेकिन थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल चालान पेश किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

दरअसल, 22 जनवरी को आरोपी किशन बंजारे को पुलिस ने 7 वीं कक्षा के छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी किया था. आरोपी किशन बंजारे बलौदा थाने में गुंडा-बदमाश की लिस्ट में भी शामिल है. पुलिस ने बड़े मामले में तेजी से चालान पेश किया है, जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई भी तेजी से होगी और प्रकरण में फैसला भी जल्दी से आएगा.

error: Content is protected !!