JanjgirNews : जिला कांग्रेस की मासिक बैठक हुई संपन्न, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने किया गया आह्वान

जांजगीर. जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी का महा अभियान “हाथ से हाथ जोड़ो” के तहत गांव और नगर के घर घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पत्र, भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप पत्र, राज्य सरकार के चार वर्षों की उपलब्धि का प्रपत्र आमजन को देंगे, उसकी तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

 



बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गण, अभियान के ब्लॉक प्रभारी गण की उपस्थित रहे। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के संबंध में उपस्थित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के ऐतिहासिक सफलता के साथ ही अब कांग्रेस के संदेश को घर घर पहुंचाकर उन्हें पार्टी विचारधारा से जोड़ने का कार्य हम सभी की प्राथमिकता में होनी चाहिए। बड़े नेता से लेकर बूथ कमेटी के पदाधिकारियों तक इस महती अभियान में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर में सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने शाल-श्रीफल देकर मितानिनों को किया सम्मानित, मितानिन दिवस मनाया गया

बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, छाया सांसद रवि भारद्वाज, रवि पांडेय, रफीक सिद्धीकी, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह क्षेत्र में 2 चेन माउंटेन जब्त, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 25 हाइवा डंप रेत को किया गया जब्त, 4 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई, JCB और हाइवा, ट्रैक्टर पकड़े गए थे...

Related posts:

error: Content is protected !!