Republic Day : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू ‘किसान स्कूल’ बहेराडीह में होगा ध्वजारोहण, किसानों में उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू ‘किसान स्कूल’ में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा. किसान स्कूल में छग आरसेटी रायपुर के नियंत्रक अरुण सोनी के द्वारा झंडारोहण किया जाएगा. इस दौरान किसान और समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगी.

 



वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है.

बहेराडीह के गोठान में भी होगा ध्वजारोहण 

बलौदा जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव के द्वारा बहेराडीह के गोठान में सुबह 11 बजे झंडारोहण किया जाएगा. इस दौरान किसान और समूह की महिलाएं मौजूद रहेंगी. आपको बता दें, बलौदा जनपद की उपाध्यक्ष ने बहेराडीह के गोठान को गोद लिया है और गोठान को बेहतर बनाने के लिए सतत सक्रिय हैं. 

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!